क्या खाने से पीरियड आता है? गुड़, हल्दी, पपीता या लौंग?

ऐसी कई घरेलू चीजें हैं जिन्हें अगर खा लिया जाए तो आपका मासिक धर्म चक्र प्रभावित हो सकता है। इन चीजों को खाने से पेल्विक क्षेत्र में खून का दौड़ान तेज होता है, और हो सकता है कि पीरियड आ जाए।

क्या खाने से पीरियड आता है?

यदि महिलाएं निम्न चीजों का सेवन करती हैं, तो हो सकता है कि पीरियड आ जाए:

गुड़ खाने से पीरियड आता है

गुड़ (Jaggery) का स्वभाव गर्म होता है। पीरियड जल्दी लाने के लिए एक चम्मच देसी गुड़ खाएं और फिर गुनगुना पानी पिएं।

पीरियड्स के कारण हो रहे दर्द को कम करने के लिए भी गुड़ का सेवन किया जा सकता है।

हल्दी खाने से पीरियड्स जल्दी आता है

हल्दी (Turmeric) भी मेंस्ट्रुअल फ्लो को बढ़ाने में मददगार है। हल्दी खाने से गर्भाशय का विस्तार होता है और पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। यह पीरियड्स की अनियमितता को भी दूर करती है।

लौंग खाने से पीरियड आता है

मासिक धर्म चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए लौंग (Cloves) एक औषधि की तरह काम करता है। लौंग को उबालकर पानी पीने से या 2-3 लौंग खाकर पीरियड्स को प्रेरित किया जा सकता है।

पपीता खाने से पीरियड आता है

पपीता (Papaya) में मौजूद कैरोटीन एस्ट्रोजेन का लेवल बढ़ा सकता है जिससे पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। पपीता खाने से गर्भाशय की सतह सिकुड़ती है और ब्लीडिंग शुरू हो जाती है।

अदरक खाने से पीरियड आता है

अदरक वाली चाय पीने या एक टुकड़ा अदरक खाने से पीरियड आ सकता है।

निष्कर्ष

तो यह कुछ चीजें थीं जिन्हें खाकर आप पीरियड्स जल्दी ला सकती हैं। हालांकि इन्हें खाने से हर बार या हर किसी को पीरियड आ जाएगा, यह कहना मुश्किल है।

यदि कई महीनों से पीरियड्स नहीं आ रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप पीरियड्स की अनियमितता की जांच कराएं।

Scroll to Top