पीरियड जल्दी लाने के उपाय – Period Jaldi Lane ke Upay

इस लेख में पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय बताए गए हैं। यह उपाय मासिक धर्म चक्र की अस्थिरता को ठीक करते हैं और खून के प्रवाह को प्रेरित करते हैं।

पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय – Periods Jaldi Lane ke Upay

निम्न घरेलू नुस्खे मासिक धर्म चक्र को प्रेरित कर सकते हैं:

अदरक

अदरक के सेवन से गर्भाशय संकुचित होता है जिससे पीरियड जल्दी शुरू हो सकते हैं।

सेब का सिरका

गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और भोजन करने से पहले पिएँ। यह नुस्खा एक दो दिन में पीरियड शुरू कर सकता है।

पपीता

पपीता में कैरोटिन पाया जाता है जो एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ा देता है। इससे शरीर में माहवारी चक्र (period cycle) की प्रक्रिया प्रेरित होती है और पीरियड आने की संभावना बढ़ जाती है।

विटामिन सी

विटामिन सी शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा में बढ़ाता है और प्रोजेस्टेरोन के स्तर को कम कर देता है। इससे गर्भाशय सिकुड़ने लगता है और उसकी बाहरी परत टूट जाती है, जिससे पीरियड शुरू हो जाता है।

विटामिन सी खट्टे पदार्थों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा काले जामुन, ब्रोकली और हरी मिर्च में भी विटामिन सी पाया जाता है। यदि विटामिन सी का सप्लीमेंट लेना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से पूछ लें।

सौंफ

  • रात को सोने से पहले दो चम्मच सौंफ एक गिलास ठंडे पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट पानी को छानकर पी जाएं।
  • सुबह खाली पेट सौंफ की चाय का सेवन करें।

यह नुस्खा मासिक धर्म के रक्त प्रवाह को रेगुलेट करता है और उसके नियंत्रण में मदद करता है।

मेथी के दाने

दो चम्मच मेथी के दाने आधा लीटर पानी में उबालें और इसका सेवन करें। यह पीरियड जल्दी लाने में कारगर है।

गुड़

गुड़ के साथ अजवायन, अदरक और तिल का सेवन करें। इन सभी पदार्थों को उचित मात्रा में मिलाकर खाने से पीरियड जल्दी आ सकता है।

हल्दी

हल्दी के सेवन से शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर प्रभावित होता है जिससे पीरियड जल्दी आ सकता है।

सब्जी, दाल या गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा आप रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इससे भी पीरियड आने की संभावना बढ़ जाती है।

धनिया

लगभग एक चम्मच धनिया पाउडर को एक गिलास पानी में उबालें। जब पानीआधा गिलास बचे तो इसे छानकर पी लें। इस उपाय को दिन में तीन बार आजमाएं। धनिया के सेवन से पीरियड साइकल जल्दी आ सकती है।

जीरा

जीरा के सेवन से गर्भाशय सिकुड़ता है जिससे पीरियड शुरू हो जाता है। पीरियड जल्दी लाने के लिए सुबह-शाम जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं।

एलोवेरा

ताजे एलोवेरा जेल के साथ एक चम्मच शहद मिलाएं और सेवन करें। यह उपाय पीरियड जल्दी आने में मदद करता है।

तिल

मासिक धर्म जल्दी लाने के लिए तिल और गुड़ का सेवन भी किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में करें क्योंकि, इसकी तासीर गर्म होती है।

अजमोद

अजमोद में उच्च मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसमें एपिओल (Apiol) भी पाया जाता है। यह पदार्थ गर्भाशय को सिकोड़ने में मददगार है, जिससे पीरियड शुरू हो सकते हैं।

नोट- गर्भवती महिलाएं, किडनी रोग, या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एपिओल जहरीला साबित हो सकता है।

अंडा

जो महिलाएं अंडे का सेवन करती हैं उनका मासिक धर्म हमेशा समय पर शुरू होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने में सक्षम है।

खजूर

खजूर के सेवन से शरीर के भीतर की गर्मी बढ़ जाती है जो पीरियड को प्रेरित करने में मददगार है।

अंगूर

रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास अंगूर के रस का सेवन करें। यह उपाय कुछ ही दिनों में अपना असर दिखाता है और रुके हुए पीरियड की समस्या खत्म हो जाती है।

आयोडीन

शरीर में आयोडीन की प्रचुर मात्रा मौजूद हैं तो पीरियड नियमित रूप से अपने समय पर आते हैं। यदि आपके पीरियड नहीं आ रहे तो जैविक आयोडीन (organic iodine) की कुछ बूँदें सुबह पानी में मिलाकर पिएँ। आयोडीन के साथ विटामिन सी और मैग्नीशियम लेने से यह ज्यादा प्रभावी हो जाता है।

गाजर

पीरियड जल्दी लाने के लिए गाजर को किसी भी रूप में खाएं। इसकी सब्जी, जूस या फिर कच्चे गाजर का ही सेवन करें।

गाजर में कैरोटिन पाया जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे पीरियड शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है।

निष्कर्ष

डॉक्टर से पूछे बिना पीरियड जल्दी लाने का कोई भी घरेलू उपाय न आजमाएं। पीरियड का शुरू होना या रुक जाना महिला की जीवन शैली पर भी निर्भर करता है। यदि हर तरह की कोशिशों के बावजूद पीरियड नहीं आता है तो अपने शरीर की जांच करवाएं।

पीरियड्स के बारे में और जानें:

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');