रुका हुआ पीरियड कैसे आएगा? दवा, टेबलेट और घरेलू उपाय

पीरियड का रुक जाना आपके लिए समस्या बन सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। गर्भाशय पॉलीप्स या फाइब्रॉएड, तनाव, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन, एंडोमेट्रियोसिस, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आदि बीमरियों की वजह से पीरियड अनियमित हो जाते हैं।

हालांकि पीरियड सबसे अधिक प्रभावित आपकी जीवनशैली से होता है। मतलब आपका खानपान, कम नींद, तनाव आदि आपके पीरियड्स को बहुत अधिक प्रभावित करते हैं।

रुका हुआ पीरियड लाने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों को दवा के रूप में उपयोग कर सकते हैं। आज हम उन्हीं चीजों के बारे में बताएँगे।

रुका हुआ पीरियड लाने की दवा का नाम – ruka hua period lane ki dawa ka name

अशोकारिष्ट

अशोकारिष्ट महिलाओं के लिए बहुत अच्छी दवा है। इसमें अशोक की छाल उपस्थित होता है जो अनियमित रक्त के प्रवाह को सामान्य करता है और कुछ ही घंटों में रुका हुए पीरियड लाता है। इस दवा को गर्भाशय की टॉनिक के रूप में भी जाना जाता है।

सच्ची सहेली

दिविसा द्वारा निर्मित सच्ची सहेली एक होम्योपैथिक है जो दवा रुका हुआ पीरियड ला सकती है। यह मासिक धर्म चक्र के लिए एक सुधार के रूप में कार्य करती है। पीरियड्स के दौरान दर्द, पीरियड का रुक जाना, अनियमितता, थकान और कई समस्याओं के लिए यह दवा उपयोग में लाइ जा सकती है।

धनिया

एक गिलास पानी में दो चमच्च धनिया पाउडर डालें। अब इसे उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो गैस से उतार लें। ठंडा हो जाने पर इस पानी को पिएँ। ऐसा दिन में तीन बार करने से रुका हुआ पीरियड आ जाता है।

हल्दी

हल्दी खाकर रुका हुआ पीरियड लाया जा सकता है। आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। हल्दी पाउडर को पानी में घोलकर या खाली हल्दी पाउडर खा सकते हैं। यह दवा बेहत कारगर है और कुछ ही समय में पीरियड को लाती है।

अदरक

रुका हुआ पीरियड लाने के लिए अदरक एक पारंपरिक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह गर्भाशय संकुचन का कारण बनता है जो रुके हुए पीरियड को लाने में मददगार है। कच्ची अदरक खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए आप अदरक की चाय को उपयोग में ला सकते हैं।

मेथी

मेथी के दानों को पानी में उबालकर पानी पीने से रुका हुआ पीरियड आ जाता है। यह कड़वा जरूर होता है, लेकिन बहुत असरदार है। आप आधा चम्मच मेथी दानों को दवा के रूप में खा भी सकते हैं।

पपीता

पपीता रुका हुआ पीरियड लाने की सबसे बेहतरीन दवा है। इसमें मौजूद कैरोटीन (Carotene) मासिक धर्म चक्र को आसानी से नियंत्रित करता है। आप पका हुआ पपीता खाइए या कच्चे पपीते का जूस पी लीजिए। कच्चे पपीता का हलवा भी फायदेमंद हो सकता है। आप इसे भी रूप में उपयोग में कर सकते हैं।

अनानास

अनानास का स्वाद बड़ा लाजवाब होता है, लेकिन इसकी एक और लाजवाब बात है कि यह रुका हुआ पीरियड ला सकता है। अनानास में ब्रोमेलैन होता है, एक एंजाइम जो एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन को प्रभावित करता है। बेहतर फायदे प्राप्त करने के लिए इसे जूस बनाकार लेने की सलाह दी जाती है।

हॉट कॉम्प्रेस

एक सूती कपड़े की गर्म थैली को पेल्विक क्षेत्र में रखने से रुका हुआ पीरियड आ जाता है। इसके अलावा आप गर्म पानी के पैक का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसे तकरीबन 10-15 मिनट के लिए पेट के निचले हिस्से में रखना चाहिए। ध्यान रहे थैली का तापमान बहुत अधिक न रहे वर्ना आपको नुक्सान भी हो सकता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका जिसे एप्पल साइडर विनेगर भी कहा जाता है, रुका हुआ पीरियड लाने की एक लाजवाब दवा है। आप बस से गुनगुने पानी में घोलकर पी जाना है। कुछ ही मिनटों में यह अपना काम शुरू कर देता है और पीरियड्स आ सकते हैं।

अनार

कई दिनों का रुका हुआ पीरियड लाने के लिए अनार का उपयोग करना चाहिए। यह एक अवधि उत्प्रेरण दवा की तरह कार्य करता है। अनार के रस का दिन में तीन बार सेवन करने से दो दिन के भीतर पीरियड शुरू हो जाता है।

रुका हुआ पीरियड लाने की टेबलेट – ruka hua period lane ki tablet

चलिए अब उन टेबलेट के बारे में बात करते हैं जो रुका हुआ पीरियड ला सकती हैं। उनके नाम हैं:

केवा मेंस्ट्रुअल केयर

keva menstrual care tablet

केवा मेंस्ट्रुअल केयर टेबलेट रुका हुए पीरियड लाने में आपकी मदद कर सकती है। इसे पीरियड सन्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए ही बनाया गया है। यह एक प्राकृतिक हर्बल टेबलेट है जिसे डॉक्टर के कहे अनुसार खाने से रुका हुआ पीरियड आ सकता है।

मेप्रेट (meprate)

meprate tablet

मेप्रेट टेबलेट में प्रोजेस्टेरोन मौजूद होता है, जो मासिक धर्म चक्र को ठीक करने में एक अहम् भूमिका निभाता है। यह टेबलेट रुका हुआ पीरियड को कुछ की घंटों में वापस ला सकती है। हालांकि, इसका सेवन केवल डॉक्टर की अनुमति के बाद ही करना चाहिए, क्योंकि इस तरह की टेबलेट के कई साइडइफेक्ट होते हैं।

क्या आपका पीरियड बहुत दिनों से रुका हुआ है?

  • यदि आपका पीरियड कई हफ़्तों से रुका हुआ है तो आपको जांच करानी चाहिए। यह स्थिति सामान्य बिलकुल भी नहीं है। आपको पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी की PCOs हो सकता है। यह एक बीमारी है जो पीरियड को प्रभावित करती है और पीरियड रुक जाते हैं।
  • यदि आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं और आपके पीरियड रुक गए हैं तो चिंता न करें। यह बिलकुल सामान्य स्थिति है। गर्भ निरोधक टेबलेट का सेवन करने से मासिक धर्म चक्र रुक सकता है। स्तनपान कराने महिलाओं में भी पीरियड देरी से आता है।
  • यदि संभोग के बाद से पीरियड रुक गया है तो आपको प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए। इसकी पुष्टि करने के लिए आप डॉक्टर के पास जाकर गर्भावस्था जांच करा सकते हैं।

निष्कर्ष

रुका हुआ पीरियड लाने की ज्यादातर दवा और घरेलू उपाय सुरक्षित हैं। हालांकि, टेबलेट का सेवन स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए।

यदि पिछले कई हफ़्तों से पीरियड रुका हुआ है तो आपको डॉक्टर से जांच करानी चाहिए और निर्धारित दवा (prescribed medicine) का सेवन करें।

पीरियड्स के बारे में और जानें:

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');