प्रेगनेंसी और पीरियड का आपस में बहुत बड़ा कनेक्शन है। प्रत्येक महीने के 4-5 दिन ऐसे होते हैं जिस दौरान कंसीव करने से महिला के गर्भवती होने के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं। ये दिन कौन से हैं और पीरियड के कितने दिन बाद आते हैं, इसका पता पीरियड साइकिल से चलता है। आइए इस विषय को विस्तारपूर्वक जानते हैं और समझने की कोशिस करते हैं कि आखिर पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट होने के चांस अधिक रहते हैं।
महिला पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट होती है?
यह समझने के लिए निम्न बातों पर गौर करें:
- महिला को उसके मासिक धर्म चक्र (Period Cycle) की समझ होनी चाहिए। हर लड़की या औरत में पीरियड साइकिल अलग होता है। कुछ महिलाओं में 21 दिन तो कुछ में 40 दिन का भी हो सकता है। औसतन देखा जाए तो एक महिला का पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है।
- पीरियड्स के बाद कब प्रेगनेंसी होती है यह जानने के लिए महिला को उसके ओवुलेशन टाइम का अंदाजा भी होना चाहिए। पढ़ें- ओवुलेशन क्या है और कब होता है?
- जब महिला का ओवुलेशन पीरियड चल रहा होता है तब उसके गर्भवती होने की संभावना सबसे अधिक होती है। ओवुलेशन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हर महीने होती है। महिला के अगले आने वाले पीरियड के 12 से 14 दिन पहले ओवुलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। इस दौरान अंडाशय अंडा मुक्त करता है जो 24 से 48 घंटे तक महिला के फैलोपियन ट्यूब में रहता है। इस दौरान सेक्स कर लिया तो पूरी संभावना है कि आप प्रेग्नेंट हो जाएंगी।
गर्भधारण से बचने के लिए आपको पीरियड खत्म होने के तुरंत बाद संभोग करना चाहिए। मासिक धर्म पूरा होने के एक दिन बाद संभोग करने से गर्भवती होने की संभावना न के बराबर होती है। गर्भधारण से बचने के लिए पूरे महीने में यही दिन सबसे सुरक्षित है।
यदि एग शुक्राणु के संपर्क में नहीं आया और निषेचन की प्रक्रिया नहीं हो पाई तो फर्टिलिटी विंडो खत्म हो जाती है। एक बार ओवुलेशन का समय खत्म हो गया तो यह लगभग अगले पीरियड के 7-8 दिनों बाद ही वापस आता है। यह समय संभोग करने के लिए सुरक्षित होता है। आमतौर पर इस दौरान संभोग करने से महिला प्रेग्नेंट नहीं होती है।
प्रेग्नेंट होने का खतरा कब नहीं रहता है?
पुरुष के वीर्य में मौजूद शुक्राणु सात दिनों तक महिला के फैलोपियन ट्यूब में जिंदा रह सकता है। अर्थात अगर इन सात दिनों के बीच ओवरी से एग मुक्त हो जाता है और शुक्राणु के साथ मिल जाता है तो फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
कम शब्दों में कहा जाए तो पीरियड शुरू होने के 4-5 दिन पहले से लेकर पीरियड खत्म होने के 7 दिन बाद तक असुरक्षित संबंध बनाया जा सकता है। इस दौरान सेक्स करने पर महिला के गर्भवती होने के चांस बहुत कम होते हैं। पीरियड खत्म होने के तुरंत बाद प्रेग्नेंट होने का चांस न के बराबर होता है।
यदि आपका मासिक धर्म चक्र (Period Cycle) बहुत छोटा है
कुछ महिलाओं का पीरियड साइकिल कम दिनों का होता है। ऐसी महिलाएं जिनका पीरियड साइकिल 19 से 22 दिनों का होता है उन्हें महीने के किसी भी दिन असुरक्षित संबंध नहीं बनाना चाहिए। मासिक धर्म चक्र छोटा होने के कारण पीरियड्स के तुरंत बाद ओवुलेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, और पुरुष शुक्राणु सात दिनों तक महिला के शरीर में सुरक्षित रहता है। इस दौरान अगर अंडा शुक्राणु के संपर्क में आया तो महिला को गर्भवती होने में देर नहीं लगेगी।
इसलिए कम अवधि चक्र वाली महिलाएं प्रेग्नेंट होने से बचना चाहती हैं तो संभोग के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें। उनके लिए महीने का कोई भी दिन सुरक्षित नहीं है।