पेट में दर्द कई कारणों से हो सकता है। आमतौर पर गलत खान-पान, अपच और पाचन तंत्र में गड़बड़ी की वजह से ऐसा होता है। कई दिनों से कब्ज हो, आंत में इन्फेक्शन या गंदगी, गले में संक्रमण आदि पेट के दर्द का कारण बन जाते हैं।
पेट के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप मार्केट में उपलब्ध सामान्य आयुर्वेदिक दवा या सिरप इस्तेमाल में ला सकते हैं। हमने इस लेख में पेट दर्द की सबसे लाभकारी आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में बताया है.
पेट दर्द की आयुर्वेदिक दवा – Pet Dard Ki Ayurvedic Dawa
नीचे पेट दर्द की कुछ आयुर्वेदिक मेडिसिन, उनके नाम और उनकी कीमत के बारे में बताया गया है:
डाबर अशोकारिष्ट (Dabur Ashokarishta)

यह पेट के दर्द की आयुर्वेदिक सिरप है। डाबर अशोकारिष्ट का सेवन बराबर मात्रा में पानी मिलाकर कर सकते हैं। यह 225ml, 450ml और 680ml की पैकिंग में मिल जाती है।
सामग्री: इसमें धातकी, अशोका, मुस्टा, हरीतकी और आमलकी जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियाँ मौजूद हैं, जो तुरंत असर दिखाती हैं और पेट में दर्द से छुटकारा दिलाती हैं।
लाभ:
- 100% आयुर्वेदिक है।
- पेट दर्द से छुटकारा दिलाती है।
- पाचन की कमजोरी और भूख की कमी भी दूर करती है।
डोज: 15-30 ML अशोकारिष्ट के साथ बराबर मात्रा में पानी मिलाएं और पी जाएं। यह डोज जवान पुरुष और महिला के लिए निर्धारित किया गया है।
कीमत/प्राइस: INR 50-200
द्राक्षारिष्ट (Draksharishta)

द्राक्षारिष्ट पेट दर्द की अच्छी आयुर्वेदिक सिरप है जिसे बे लॉरेल के पत्तों से निर्मित किया गया है। यह दवा बाजार में 225ml और 450ml के पैक में उपलब्ध है।
सामग्री: मुनक्का, दालचीनी, धातकी, पीपल, नागकेसर, तेजपत्ता इत्यादि।
लाभ:
- पेट दर्द में लाभदायक
- कब्ज से छुटकारा
- यह आंत को साफ़ करती है और भूख भी बढ़ाती है।
डोज: भोजन करने के बाद 10ml द्राक्षारिष्ट पानी में घोलकर पियें।
कीमत/प्राइस: INR 100-200
पतंजलि त्रिफला चूर्ण (Patanjali Triphala)

त्रिफला चूर्ण बड़ा ही लाभकारी आयुर्वेदिक पाउडर है जो पेट दर्द के लिए उपयोग में लाया जा सकता है. यह लगभग हर घर में उपलब्ध होती है। आप इसे किसी भी मेडिकल स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं। त्रिफला चूर्ण को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची की आवश्यकता नहीं है।
सामग्री: आमलकी, विभितकी और हरीतकी।
लाभ:
- पाचन शक्ति बढ़ाता है।
- पेट दर्द से राहत दिलाता है।
- एसिडिटी (पेट में गैस बनना) दूर करता है।
- कब्ज दूर करता है।
डोज: पानी के साथ रात को सोने से पहले, 5-10 ग्राम त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। गुनगुने पानी के सेवन करने पर यह तुरंत असर दिखाता है।
कीमत/प्राइस: 500 ग्राम त्रिफला चूर्ण 100-150 रूपए में मिल जाता है।
डाबर गैस्ट्रीना (Dabur Gastrina)

डाबर गैस्ट्रीना पेट संबंधित समस्याओं की एक सामान्य आयुर्वेदिक गोली है जो बिना डॉक्टर की पर्ची के मिल जाती है। यह टैबलेट पेट दर्द, पेट में गैस बनना, बदहजमी, खट्टी डकार आना आदि में उपयोगी है. सामान्य पेट दर्द को दूर करने के लिए यह दवा रामबाण है.
सामग्री: नींबू, वाचा, हींग, काला नमक, कुलंजन एवं धनिया।
लाभ:
- पेट के दर्द, ऐठन को दूर करने में मददगार है।
- पेट में भारीपन
- पेट में गैस बनने की समस्या से भी छुटकारा दिलाती है।
डोज: वयस्कों को एक-दो गोली, दिन में दो बार। बच्चों को इसका एक चौथाई। खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
प्राइस- 30-60 गोली की डिब्बी आती है जो INR 40-60 में मिल जाती है।
स्वर्ण क्रव्याद रस (Kravyad Ras)

स्वर्ण क्रव्याद रस पेट दर्द की प्रचलित आयुर्वेदिक टैबलेट है। यह तीव्र या पुरानी पाचन समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग में लाई जा सकती है। इस मेडिसिन का सेवन करने से पेट का दर्द कुछ ही समय में दूर हो जाता है।
सामग्री: पारद, गंधक, विड लवण, टंकण भस्म, काली मिर्च एवं ताम्र भस्म।
लाभ:
- क्रव्याद रस अपचन में लाभदायक है।
- पेट के दर्द की अच्छी आयुर्वेदिक दवा है।
- एसिडिटी में भी लाभदायक।
डोज: खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ 1-2 गोली का सेवन कर सकते हैं। बच्चों को डॉक्टर की सलाह बिना न खिलाएं।
कीमत: क्रव्याद रस का एक पत्ता लगभग 100 रूपए में मिल जाता है।
निष्कर्ष
ऊपर बताई गई पेट दर्द की सभी दवाइयां आयुर्वेदिक हैं। आमतौर पर इनके कोई साइड इफेक्ट नजर नहीं आते हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाएं और बच्चे डॉक्टर से पूछे बिना इन दवाओं का सेवन न करें।
पेट दर्द का कारण जाने बिना किसी भी दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए।