पीरियड जल्दी लाने की टेबलेट का नाम बताइए

शादी, पति के साथ वर्ल्ड ट्रिप, छुट्टी जैसे कई प्लान हो सकते हैं, जिनकी वजह से महिला पीरियड जल्दी लाना चाहती है। इंटरनेट में पीरियड लाने के कई घरेलू उपाय मिल जाएँगे, लेकिन दुर्भाग्य से, उनमें से ज्यादातर उपाय काम नहीं करते। इस स्थिति में आप टेबलेट्स के साथ जा सकती हैं।

महिलाओं में मासिक धर्म चक्र 22 से 35 दिनों तक रहता है। अधिकतर यह 28 दिनों का रहता है। पीरियड हर महीने एक निश्चित तारीख पर आता है। लेकिन, अगर घर में पूजा है या फैमिली के साथ कहीं घूमने जाना है तो मजबूरन आपको इसकी तारीख बदलनी पड़ती है। इस लेख में पीरियड लाने की मेडिसिन का नाम बताया गया है।

क्या कोई मेडिसिन एक दिन में पीरियड्स ला सकती है?

हाँ, यह संभव है कि किसी टेबलेट या मेडिसिन का सेवन करने पर एक दिन में पीरियड्स आ जाएं। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। कभी-कभी टेबलेट्स खाने के बाद भी पीरियड आने में कई दिनों का समय लग सकता है। इसके अलावा, यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है कि टेबलेट लेने के बाद महिला को पीरियड्स जरूर शुरू हो जाएंगे।

इस तरह की मेडिसिन्स हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव लाती हैं जिससे मासिक धर्म चक्र जल्दी शुरू हो जाता है। लेकिन हर बार यह प्रभावी नहीं होती हैं। अधिकतर कोई भी टेबलेट एक दिन में पीरियड नहीं ला सकती है।

पीरियड लाने की टेबलेट का नाम | Period Lane Ki Tablet

पीरियड जल्दी लाने की मेडिसिन का नाम Primolut N है:

प्रिमोलुट एन (Primolut N)

पीरियड जल्दी लाने के लिए Primolut N टेबलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप Primolut N गोली डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी भी केमिस्ट शॉप से ले सकते हैं। हालांकि, डॉक्टर की सलाह के बिना इस गोली का सेवन नहीं करना चाहिए।

आप प्रिमोलुट एन टेबलेट्स को ऊपर मौजूद तस्वीर में देख सकते हैं। यह गोले आकार की होती है और रंग सफ़ेद होता है। एक पैकेट में 10 पिल्स होती हैं। इस दवा के कई उपयोग हैं लेकिन आमतौर पर यह माहवारी लाने के लिए उपयोग में लाइ जाती है। एक पैकेट Primolut N की कीमत 50 से 60 रूपए है।

Primolut N का साल्ट कंपोजीशन:

  • इस मेडिसिन का साल्ट कंपोजीशन ‘5mg नोरेथिस्टरोन’ (Norethisterone) है।
  • Primolut N एक प्रोजेस्टिन मेडिकेशन है जो मासिक धर्म चक्र जल्दी लाने और गर्भनिरोधक की तरह कार्य करता है।
  • इसे 30°C से कम तापमान में रखना चहिए। नमी से दूर रखें।
  • यह हैवी या अनियमित पीरियड, पीरियड जल्दी लाने और पीरियड का दर्द दूर करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

Primolut N खाने के कितने दिन बाद पीरियड आता है?

आमतौर पर, Primolut N खाने के दो-तीन दिन बाद पीरियड आ जाता है। कई बार 5-6 दिन का समय भी लग सकता है। एक डिब्बे में 10 गोलियां होती हैं। रोजाना आपको सुबह-शाम दो गोली खानी है।

आप इसे भोजन या सिर्फ पानी के साथ ले सकते हैं, लेकिन इसे हर दिन एक ही समय पर लेना बेहतर होता है। लगातार कितने दिनों तक खाना है, यह आप डॉक्टर से पूछ लें। अगर कोर्स पूरा होने के पहले पीरियड्स आ जाते हैं तो फिर इसका सेवन बंद कर दें।

प्रिमोलुट एन के साइड इफेक्ट्स

Primolut N टेबलेट के यह साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:

  • निगलने में कठिनाई
  • सूजन
  • सिर, पेट और छाती में दर्द
  • दस्त
  • कब्ज
  • माइग्रेन, चक्कर आना
  • डिप्रेशन
  • अनचाहे बाल उगना
  • स्तन का आकार बढ़ना
  • धुधला दिखाई देना
  • इस मेडिसिन के सेवन से किसी में वजन घटने तो किसी में वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है।

क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स मासिक धर्म चक्र को प्रेरित करती हैं?

डॉक्टर कभी-कभी मासिक धर्म को नियंत्रित करने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां लिखते हैं, क्योंकि वे हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं। Primolut N भी एक बर्थ कंट्रोल पिल है।

ऐसी किसी भी गोली को खुद की मर्जी से नहीं खाना चाहिए। इन टेबलेट्स को उपयोग में लाने से पीरियड तो आ जाता है लेकिन कई बार असामान्य ब्लीडिंग होने लगती है। पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं तो गोली खाने के बजाय अपने जीवनशैली को बदलने की कोशिस करें।

पीरियड्स के बारे में और जानें:

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');