अधिकांश पुरुष और महिला किशोरावस्था में जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं, वे मुठ मारना शुरू कर देते हैं। इसे हस्तमैथुन भी कहते हैं।
मुठ मारने को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ का दावा है कि यह फायदेमंद है, जबकि अन्य कहते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि एक विशेष उम्र के बाद, स्वयं को राहत और सुकून देने के लिए हस्तमैथुन आवश्यक हो जाता है। हालाँकि, इसके कई फायदे और दुष्प्रभाव हैं। आज हम इस पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चर्चा करेंगे।
मुठ मारने से क्या होता है?
मुठ मारने से शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं जिससे शरीर कई तरह के केमिकल रिलीज करता है। इसमें शामिल हैं:
- डोपामाइन (Dopamine): यह हार्मोन आनंद को बढ़ावा देता है।
- एंडोर्फिन (Endorphins): यह पीड़ानाशक हार्मोन है और इससे स्ट्रेस भी कम होता है।
- ऑक्सीटोसिन (Oxytocin): इसे लव हार्मोन भी कहते हैं। इसके रिलीज होने पर मन में प्यार की भावना जग जाती है।
- प्रोलैक्टिन (Prolactin): प्रोलैक्टिन हार्मोन स्तनपान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे मूड और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर करता है। मुठ मारने के बाद यह हमारे शरीर में बड़ी मात्रा में रिलीज होता है।
- एड्रेनालाईन (Adrenaline): एड्रेनालाईन हृदय गति, रक्त वाहिका, वायुमार्ग और चयापचय की प्रक्रिया को नियंत्रित करके तनाव कम करता है।
- टेस्टोस्टेरोन (Testosterone): यह उत्तेजना और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
मुठ मारने के फायदे
मुठ मारने के निम्न फायदे हो सकते हैं:
- तनाव और चिंता दूर होती है: यह कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करता है जिससे दिमाग चिंता मुक्त हो जाता है।
- बेहतर नींद: मुठ मारने के बाद इतनी गहरी नींद आती है कि आप घंटों सोते रहते हैं।
- बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली: शरीर की इम्युनिटी में वृद्धि होती है।
- एकाग्रता में सुधार: हस्तमैथुन न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को बढ़ाकर ध्यान और एकाग्रता में सुधार कर सकता है। यह छोटी चीजों को याद रखने की क्षमता बढ़ा देता है।
- ब्लड प्रेशर में सुधार आता है: मुठ मारने से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है जिससे ब्लड प्रेशर में सुधार आता है।
- बेहतर अनुभूति: एक अध्ययन में पाया गया है कि मुठ मारने से मन को शांति मिलती है और आप बेहतर महसूस करते हैं।
मुठ मारने के नुकसान
मुठ मारने के निम्न नुकसान हो सकते हैं:
- शर्मिंदगी महसूस करना: कुछ लोगों को हस्तमैथुन के बाद शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। वे इसे नैतिकता और धार्मिकता के विरुद्ध मानते हैं और दुखी हो जाते हैं।
- त्वचा का फटना: कठोरता के साथ मुठ मारने से लिंग की त्वचा फट सकती है। महिलाओं में यह योनि के भीतर सूजन और चोट का कारण बन सकता है। ऐसा होने पर पेशाब करते समय तेज दर्द होता है।
- लत लग जाती है: बहुत ज्यादा मुठ मारने पर आप दिन भर इसी के बारे में सोचते रहते हैं और आपको इसकी लत लग जाती है।
- थकान: यदि आप बहुत अधिक जोश और कठोरता के साथ मुठ मारते हैं तो आप थकान महसूस कर सकते हैं।
निष्कर्ष
हस्तमैथुन वास्तव में यह एक व्यक्तिगत पसंद हैं। अगर मुठ मारने से आपको खुशी मिलती है, तो करें; लेकिन, अगर यह आपको शर्मिंदा और नीचा महसूस कराता है, तो बिल्कुल न करें।
इसके बारे में कई मिथक और अफवाहें हैं, लेकिन आपको उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। यह प्रक्रिया अच्छी है या बुरी यह आपकी सोच पर निर्भर करता है। आपको इसके फायदे और नुकसान की जांच खुद ही करनी चाहिए।
पढ़ें: योनि चाटने के फायदे और नुकसान