पुराने जमाने में वैद्य या बूढ़ी दाई प्रसव के पूर्व ही बच्चे के लिंग का अनुमान लगाया करते थे और ताज्जुब की बात यह है कि ज्यादातर अनुमान सही होते थे।
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि जिन सकेतों को बताया जाता था उनमें से कुछ का विज्ञान से कोई वास्ता भी नहीं है। लेकिन फिर भी अधिकतर यह संकेत सटीक होते हैं। आज हम आपको गर्भ में बेटा होने के उन्हीं लक्षणों को बताने वाले हैं।
कैसे पता करें कि पेट में लड़का है?
अगर आपके गर्भ में लड़का है तो प्रेगनेंसी में निम्न संकेत नजर आ सकते हैं:
- अगर गर्भवती स्त्री को नमकीन और नमक युक्त खाद्य पदार्थों को खाने का अधिक मन करता है तो यह लड़का होने का संकेत है।
- एक मिनट तक आईने में देखने के बाद आपकी पुतलियां (pupil) फ़ैल जाती हैं।
- अगर बच्चा गर्भ के दाएं (right) तरफ रहता है या हलचल करता है तो लड़का होने की संभावना अधिक है।
- आपके पैर बहुत जल्दी ठंडे हो जाते हैं।
- महिला के बाल मजबूत और चमकदार हैं, त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत है तो यह बेटा होने का लक्षण है।
- अपने शादी की अंगूठी को एक पतले धागे में बाधें और पेट के ऊपर ले जाएं। अगर अंगूठी घूमती है तो आपके पेट में बेटा है।
- महिला का दायां स्तन अधिक बड़ा हो जाता है। राईट साइड की छाती लेफ्ट साइड की तुलना में अधिक कठोर और सांवली हो जाती है।
- त्वचा का शुष्क हो जाना।
- जिस महीने आपने गर्भाधारण किया उस महीने की संख्या (उदाहरण- जनवरी माह की संख्या 1 होगी) और आपकी उम्र को जोड़ने से सम संख्या निकलकर आती है तो यह लड़का होने का लक्षण है।
- गर्भवती के बाल अधिक लंबे और चमकदार हो गए हों।
- यदि महिला के पेट में लड़का है तो पैर और अन्य अंगों के बाल तेजी से बढ़ते है।
- अधिक सिर दर्द होना।
- यदि गर्भ में बेटा है तो महिला बाईं (left) ओर करवट करके सोती है।
- पेशाब का रंग हल्का पीला है (यह शरीर में पानी की कमी से भी हो सकता है, इसलिए भरपूर पानी पिएं)
- गर्भाधारण के लिए जब पुरुष और स्त्री संभोग करते हैं, तब यदि स्त्री अधिक जोश में रहती है तो लड़का होने की संभावना बढ़ जाती है।
- लहसुन की एक कली खाने पर महिला के रोम छिद्रों से इसकी महक आने लगे तो यह लड़का होने का संकेत है।
- प्रेगनेंसी के दौरान महिला बहुत कम स्ट्रेस ले रही हो या बिलकुल न ले रही हो।
- गर्भ के राईट साइड में हलचल हो या भारीपन महसूस हो तो ज्यादातर मामलों में लड़का रहता है।
- जब आपसे कोई हथेली दिखाने को कहे तो आप हथेली नीचे की ओर करके दिखाती हैं।
- ह्रदय गति चेक करिए। यदि आपके बच्चे का हार्ट बीट रेट एक मिनट में 140 से कम है तो गर्भ में लड़का हो सकता है।
- शुरूआती तीन महीनों में अगर महिला मॉर्निंग सिकनेस या मतली का शिकार नहीं हुआ है तो पेट में पल रहा शिशु लड़का हो सकता है।
- पहले से अधिक खूबसूरत और निखार महसूस हो रहा है तो पेट में पल रहा बच्चा लड़का हो सकता है।
निष्कर्ष
तो यह थे कुछ संकेत जो बताते हैं कि महिला के गर्भ में पल रहा शिशु लड़का है। यदि आपके लक्षण इसके विपरीत हैं तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह हमेशा सटीक भी नहीं होते हैं।
बच्चे तो भगवान का वरदान होते हैं। चाहे लड़का हो या लड़की, दोनों ही देश के भविष्य के लिए जरूरी हैं। इसलिए तनाव में बिलकुल न रहें और डिलीवरी डेट का इंतजार करें। बेटा होगा या बेटी यह नौ महीने बाद पता चल ही जाएगा।