महिलाओं में उत्तेजना बढ़ाने की टॉप 2 दवा का नाम और प्राइस

महिलाओं में जोश की कमी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस समस्या को मेडिकल भाषा में हाइपोएक्टिव सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर (HSSD) कहते हैं। यदि लंबे समय से महिला इस डिसऑर्डर से पीड़ित है तो उसकी सेक्स के प्रति रूचि कम होने लगती है या खत्म हो जाती है।

एक अध्ययन के मुताबिक हर 10 में से 1 महिला इस डिसऑर्डर से पीड़ित है। यह डिसऑर्डर रजोनिवृत्ति, तनाव, गर्भावस्था, रिश्ते में बदलाव आदि कारणों से हो सकता है। हाल ही में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने जोश खो चुकी महिलाओं के इलाज लिए दो दवाओं को मान्यता दी है। इन दवाओं को फीमेल वियाग्रा भी कहा जाता है।

महिलाओं में जोश बढाने की दवा का नाम

FDA ने निम्न दवाओं को मंजूरी दी है, जो महिलाओं में उत्तेजना बढ़ा सकती हैं:

एडी (Addyi)

एडी में फ्लिबेनसेरिन (Flibanserin) नामक ड्रग पाया जाता है जिसे ‘पिंक वियाग्रा‘ के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग उन महिलाओं में जोश बढ़ाने के लिए किया जाता है जिन्होंने रजोनिवृत्ति (menopause) को पार नहीं किया हैं। यह टेबलेट उन महिलाओं के लिए नहीं है जो रजोनिवृत्ति से गुजर चुकी हैं। (औसतन महिलाएं 51 साल की उम्र में रजोनिवृत्ति से गुजरती हैं)

इस टेबलेट का सेवन महिला को रोजाना करना होता है, भले ही उस दिन संभोग करने का इरादा न हो। लगभग आठ सप्ताह तक लगातार इस गोली को लेने से महिलाओं में कामोत्तेजना बढ़ने लगती है। हालांकि कुछ महिलाओं में इसका प्रभाव आठ सप्ताह से पहले ही दिखने लगता है।

ब्रांड नामएडी (Addyi)
साल्ट कम्पोजीशनफ्लिबेनसेरिन (Flibanserin)
स्टोरेज15°-30°C
मात्रा100 mg की 30 गोली
प्राइसपता नहीं

उपयोग का तरीका

एडी को हमेशा डॉक्टर के बताए गए तरीके से लेना चाहिए। आमतौर पर डॉक्टर इसे सोने से पहले पानी के साथ लेने की सलाह देते हैं।

यदि किसी रात आप इस गोली की खुराक लेना भूल जाते हैं तो उसे अगली रात को पूरा करें। इसे दिन में दो बार नहीं लेना चाहिए। यदि आठ सप्ताह के बाद भी कोई फायद नहीं होता है तो इसका सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

वायलेसी (Vyleesi)

यह महिलाओं में जोश बढ़ाने का एक इंजेक्शन है। इसे लेने के बाद मस्तिष्क में मौजूद यौन इच्छा को उत्तेजित करने वाले रिसेप्टर्स काम करने लगते हैं जिससे संभोग करने का मन करने लगता है।

ब्रांड नामवायलेसी (Vyleesi)
साल्ट कम्पोजीशनब्रेमेलानोटाइड (Bremelanotide)
स्टोरेज20°-27℃
मात्रा0.3 ml का 4 डोज
प्राइसपता नहीं

उपयोग का तरीका

आमतौर पर डॉक्टर वायलेसी को यौन क्रिया के लगभग 45 मिनट पहले पेट या जांघ में लगाने की सलाह देते हैं। इस इंजेक्शन का असर लगभग 24 घंटे तक रहता है। इसका उपयोग एक दिन में केवल एक बार और एक महीने में केवल आठ बार ही किया जा सकता है।

इसे लेने के कुछ ही मिनट बाद महिला की कामेच्छा बढ़ने लगती है। अगर किसी महिला को फायदा नहीं होता है तो उसे अगला इंजेक्शन लेने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

साइड इफेक्ट्स

महिला जोश की दवा के निम्न साइड इफेक्ट हो सकते हैं:

  • मुंह में सूखापन
  • थकान और चक्कर आना
  • बुखार और खांसी
  • शरीर में दर्द और सूजन
  • जी मिचलाना
  • मतली और उल्टी
  • असामान्य ब्लड प्रेशर
  • ह्रदय गति का असामान्य होना
  • सिर दर्द
  • पसीना आना
  • सांस लेने में तकलीफ

सावधानियां

  • इन दवाओं को शराब के साथ नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से हाइपोटेंशन (Hypotension) और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है।
  • यदि आप किसी रात एडी टैबलेट का डोज लेना भूल जाते हैं तो अगली सुबह इस डोज को न लें। अगले दिन की रात से इसे पुनः लेना शुरू करें।
  • यदि महिला गर्भवती है या गर्भवती होना चाहती है तो उसे इन दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।
  • जिन महिलाओं को उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग और लिवर रोग है उन्हें यह दवाएं नहीं लेनी चाहिए।
  • ओवरडोज हो जाने पर आपातकालीन देखभाल की तलाश करें और तुरंत हॉस्पिटल जाएं।

निष्कर्ष

तो, यही वो दवाएं थीं जो महिलाओं में हाइपोएक्टिव सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर (HSSD) के इलाज के लिए उपयोग में लाइ जाती हैं और यौन इच्छा को बढ़ा सकती हैं। इनका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

हार्मोनल बदलाव के कारण भी महिलाओं में जोश की कमी हो सकती है। इसलिए संभव हो तो इन दवाओं को लेने से पहले अपनी जांच कराएं और किसी थेरेपी का सहारा लें।

अधिकतर पूछे गए प्रश्न (FAQs)

क्या महिलाएं जोश की गोली का सेवन रोजाना कर सकती हैं?

जी नहीं, यह गोलियां डेली यूज के लिए नहीं हैं।

क्या मैनफोर्स टेबलेट महिलाओं के लिए आती है?

जी नहीं, मैनफोर्स टेबलेट महिलाओं के लिए नहीं होती है। यह केवल पुरुषों के लिए आती है।

गोली लेने के बाद बेचैनी हो तो क्या करें?

यदि गोली लेने के बाद बेचैनी आती है तो डॉक्टर से बात करें।

यौन स्वास्थ्य के बारे में और जानें:

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');