1 दिन में कितनी बार सेक्स करना चाहिए?

ए हे हे रहा नहीं जाता, तलब ही ऐसी है। जब महिला पुरुष जवान हो जाते हैं तो उनमें संबंध बनाने की तलब उठती है। यह कोई बुरी बात नहीं है। जवानी में शरीर टेस्टोस्टेरोन से लबालब भर जाता है जिससे यौन इच्छा बढ़ने लगती है। यह सभी मर्द और स्त्री के साथ होता है।

लेकिन यहाँ सवाल यह है कि एक दिन में कितनी बार करना चाहिए। तलब उठना ठीक है, लेकिन बहुत अधिक तलब आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए।

एक दिन में कितनी बार करना चाहिए?

इस प्रश्न का उत्तर आसान नहीं है। यह निर्भर करता है आपके स्टैमिना पर, स्वास्थ्य पर, सहनशक्ति पर और आपके मूड पर। इसके अलावा आपका साथी भी इसके लिए तैयार होना चाहिए। पार्टनर की रूचि सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

विशेषज्ञों की मानें तो 1 दिन में 2-3 बार करना चाहिए। हालांकि, इससे कम करने में कोई नुकसान नहीं है। यदि आपका स्टैमिना सही है और मूड भी है तो इससे ज्यादा करने में भी कोई नुकसान नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा, जैसे- पानी पीते रहें और धीरे-धीरे करें।

कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो लिंग में दर्द और सूजन आ जाने के बावजूद करते हैं। इतनी हवस ठीक नहीं है। इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कई महिलाएं भी योनि में खुजली और जलन के बावजूद संभोग करती हैं। उनके लिए भी यह नुकसानदायक हो सकता है।

यदि आप किसी भी समस्या से नहीं जूझ रहे हैं और आपका साथी भी तैयार है तो आप दिन में कई बार कर सकते हैं। जितना मन हो उतना कीजिए। तब तक कीजिए जब तक आप दोनों में से एक थक नहीं जाता है।

उम्र भी है जिम्मेदार

आप दिन में कितनी बार संभोग कर सकते हैं? इस प्रश्न का उत्तर आपकी उम्र पर भी निर्भर करता है। एक 25 वर्ष का व्यक्ति 55 वर्ष के व्यक्ति से कई अधिक बार और कई अधिक घंटों तक सेक्स कर सकता है।

अगर आप पहली बार कर रहे हैं तो आप दिनभर करना पसंद करेंगे। वहीँ जिन लोगों ने पहले बहुत बार कर रखा है, उनके लिए यह आम बात है। ऐसे व्यक्ति दिन में ज्यादा से ज्यादा एक बार करते हैं और हफ्ते में दो से तीन बार।

महिलाओं को ज्यादा मन करता है

कई शोधों में यह खुलासा हुआ है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा संभोग करना चाहती है। कुछ महिलाओं में सेक्स की चाहत इतनी अधिक होती है कि वो दिनभर बिस्तर में ही रहती हैं।

शोध में यह भी पता चला कि कुछ महिलाएं ऐसा तब करती हैं जब वह ठीक से संतुष्ट नहीं हो पाती हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप सही ढंग से कर रहे हैं और लंबे समय तक टिक पा रहे हैं।

क्या रोज-रोज दिन में कई बार कर सकते हैं?

यदि आप दिन में कई बार करते हैं तो इसे रोजाना की आदत न बनाएं। रोज-रोज दिन में कई बार करने से आप कमजोर हो सकते हैं। संभोग के दौरान पुरुष की बहुत अधिक ऊर्जा नष्ट होती है। इसके अलावा पुरुष और महिला दोनों के जननांग में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। यदि आप बड़ी कठोरता से करते हैं तो कई तरह के रोग भी हो सकते हैं।

आपने सुना होगा कि मात्रा से अधिक गुणवत्ता महत्वपूर्ण है। शारीरिक संबंध बनाने के साथ भी ऐसा ही है। अगर आप तीन या चार बार में संतुष्ट नहीं होते हैं, तो इसका मतलब है कि आप गलत तरीके से कर रहे हैं।

लेकिन जब आपके पास करने के लिए कोई काम नहीं होता है, या जब आप अकेले होते हैं, तो अच्छी गुणवत्ता वाले संभोग के बाद भी आपको और अधिक करने का मन कर सकता है। इसलिए खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

आप एक दिन में जितना चाहें उतनी बार संबंध बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। बस पानी पीते रहिए और पूरा दिन बिस्तर में मौज कीजिए। लेकिन अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है या आपका पार्टनर तैयार नहीं है तो इससे बचने की कोशिश करें। क्योंकि हद से ज्यादा करने पर आपकी सेहत में विपरीत असर पड़ सकता है। और अपने साथी को मजबूर करने से आपके रिश्ते पर असर पड़ सकता है।

यदि दिन में कई बार करने के बावजूद आप और आपका पार्टनर संतुष्ट नहीं हो रहा तो आपको पोजीशन में बदलाव करना चाहिए। आप कुछ आरामदायक पोजीशन में प्रयास कर सकते हैं।

यौन स्वास्थ्य के बारे में और जानें:

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');