दांत दर्द की टेबलेट का नाम क्या है?

ज्यादा ठंडा या गर्म खा लेने, ब्रश सही से न करने, या दाँतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से दांत दर्द की शिकायत हो सकती है। यदि आप लंबे समय से दांत दर्द से परेशान हैं तो आपको दांत के डॉक्टर से मिलना चाहिए। कुछ समय के लिए दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप टेबलेट का सहारा ले सकते हैं।

दांत टूट जाने से भी दांत दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा पायरिया या मसूड़े की बीमारी के कारण भी दांत दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर इस वजह से दांत दर्द हो रहा है तो आपको दांत दर्द की गोली न लेकर इसका इलाज करना चाहिए।

दांत दर्द की टेबलेट का नाम – Dant Dard Ki Tablet

दांत दर्द की टेबलेट या मेडिसिन का नाम एडविल है, यह दांत दर्द की अंग्रेजी दवा है:

एडविल (Advil)

दांत दर्द दूर करने की टेबलेट का नाम एडविल है। एडविल टेबलेट 100 mg, 200 mg, 400 mg, 600 mg आयर 800 mg में उपलब्ध है।

Advil
Advil

100 और 200 mg एडविल दवा को आप बिना डॉक्टर की पर्ची के ओवर-द-काउंटर खरीद सकते हैं। इससे अधिक मिलीग्राम वाली एडविल टेबलेट लेने के लिए आपको डॉक्टर के पर्ची (Doctor Prescription) की जरूरत पड़ेगी। बेहतर होगा कि आप हमेशा एडविल का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें।

एडविल (Advil) का साल्ट कम्पोजीशन:

  • एडविल का जेनेरिक नाम ‘आइबूप्रोफेन’ (ibuprofen) है।
  • एडविल 100, 200, 400, 600 और 800 mg के डोज में उपलब्ध है। दांत दर्द की तीव्रता के अनुसार अधिक डोज वाली गोली दी जाती है।
  • यह एक दर्दनिवारक और एंटी-इम्फ्लामेट्री दवा है जो प्रोस्टाग्लैंडीन केमिकल को कम करने दर्द से छुटकारा दिलाती है।
  • एडविल को हमेशा 25°C के तापमान पर रखना चाहिए। सूखे जगह में रखें।
  • यह टेबलेट दांत दर्द या दांत में सूजन से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल में लाइ जाती है।

एडविल टेबलेट का असर कब शुरू होता है?

आमतौर पर Advil गोली खाने के आधा घंटा में दांत दर्द कम होने लगता है। यह अपना असर खाने के 20-30 मिनट बाद दिखाती है। टेबलेट लेने के कुछ समय बाद से ही आपका दर्द लगातार कम होता जाता है।

Advil मेडिसिन लेने के बाद लगभग 6 घंटा के लिए आप दांत दर्द से छुटाका पाते है। 6 घंटे के बाद दांत दर्द पुनः शुरू हो सकता है। आप इसे खाली पानी का खाने के बाद ले सकते हैं।

लगातार कई दिनों तक इसका सेवन करने से बचें। यदि आपका दांत दर्द दूर हो गया है तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।

एडविल (Advil) के साइड इफेक्ट्स

एडविल टेबलेट दांत दर्द में बहुत उपयोगी है लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं:

  • देखने की क्षमता में कमी आना
  • सूजन
  • तेजी से वजन बढ़ना
  • खून की कमी (anemia)
  • सांस लेने में कठिनाई
  • त्वचा में दाने या खुजली
  • किडनी की समस्या
  • लिवर की समस्या
  • पेशाब करने में दिक्कत
  • पीलिया
  • पेट दर्द

ह्रदय रोगी भूलकर भी एडविल टेबलेट का उपयोग न करें। इसके अलावा अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति भी इसका परहेज करें।

क्या दांत दर्द की कोई और दवा है?

यदि आप एडविल लेने में असमर्थ हैं तो दांत दर्द की दूसरी दवाओं का उपयोग कर सकते हैं। दांत दर्द की अन्य टेबलेट्स का नाम और लिस्ट (dant dard ki tablet name list) है:

  • नुप्रिन
  • मोट्रिन
  • टाइलेनॉल
  • एस्पिरिन
  • एक्यूविन
  • अल्फामा
  • अल्रोफ़
  • सेंट्रीवोन
  • क्लेनोरा-एमपी
  • सेडो प्लस

यह दांत दर्द की दवा की पूरी सूची नहीं है। हालाँकि, इनमें से कोई भी टेबलेट अपने आप न लें। हमेशा अपने डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें।

दांत दर्द की टेबलेट असर न करे तो क्या करें?

कुछ लोग दांत दर्द की गोली का सेवन करने हैं लेकिन टेबलेट का असर खत्म होने के तुरंत बाद फिर से दांत दर्द करने लगता है। यदि ऐसा है तो आपका दांत दर्द सामान्य नहीं है।

इस स्थिति में आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। आप दांत के डॉक्टर के पास जाएं और दाँतों की जांच करवाएं।

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');