आंवला खाने के 15 फायदे

आयुर्वेद में आंवले को बहुत गुणवान बताया गया है। प्राचीन काल से आंवले का प्रयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। आंवले में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। आंवले का सेवन करने पर रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ बनता है।

आंवले का सेवन कई तरीको से किया जा सकता है। कच्चा आंवला, आंवले का जूस, आंवले का चूर्ण आदि तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं। आंवले का पाउडर बनाकर आप इसे कई दिनों तक इस्तेमाल में ला सकते हैं।

आंवला खाने के फायदे | Amla Khane Ke Fayde

आंवला का सेवन करने से यह चमत्कारी लाभ होते हैं-

दिमाग तेज करता है

आंवले में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। कच्चा आंवला खाने से एकाग्रता बढ़ती है। यह दिमाग से संबंधित अन्य बीमारियों में भी मददगार है।

आंखों के लिए है लाभकारी

आंवला आंखों से संबंधित बीमारियों में हितकर साबित होता है। अगर आपके आंखों में जलन, दर्द या खुजली है तो आंवले के रस की दो-तीन बूंदे अपनी आंखों में डालें। इससे आंखों को आराम मिलता है। आंवले के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आँखों की कमजोरी दूर होती है। मोतियाबिंद से परेशान हैं या आँखों के रोशनी कम हो तो रोजाना सुबह आंवले का सेवन करें।

दांतों को मजबूत बनाता है

आंवले में कई ऐसे गुण होते हैं जिससे दांतों को स्वस्थ बनाया जा सकता है। आंवले के रस का सेवन करने से दांत मजबूत बनते हैं और दांतों में कीड़े लगने की समस्या दूर हो जाती है। आंवला चूर्ण का पानी के साथ सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं।

ह्रदय को स्वस्थ रखता है

आंवले में आयरन, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे वह हृदय रोग का खतरा दूर करता है। आंवले का नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट अटैक आने का खतरा कम हो जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

मोटापा कम करता है

आंवले का नियमित रूप से सेवन मोटापा कम कर सकता है। आंवला का सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और वजन नियंत्रित होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और किडनी की कार्यक्षमता भी बढ़ाता है।

पेट के लिए है उपयोगी

डेली कच्चे आंवले का सेवन करने से पेट की सभी बीमारियां दूर होती है। दरअसल आंवले में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो कब्ज, दस्त, पेट दर्द आदि को दूर करता है।

डायबिटीज के लिए आंवला का जूस

रोजाना आंवले का सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। रोज सुबह आंवले का जूस पीने से डायबिटीज में राहत मिलती है।

कैंसर से दूर रखता है

आंवले का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचा जा सकता है। आंवले में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के लिए रामबाण साबित होते हैं और कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देते हैं। रोजाना आंवले के जूस का सेवन करने से कैंसर की संभावना कई गुना कम हो जाती है।

लिवर स्वस्थ रहता है

लिवर को मजबूत बनाने में आंवला महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर आपका लिवर कमजोर है या फिर आपको लिवर की बीमारी है तो रोज आंवले का सेवन करें।

पीलिया दूर करता है

आंवले का जूस या चूर्ण का सेवन करने से पीलिया खत्म होती है। यह शरीर में विटामिन C की कमी नहीं होने देता जिससे पीलिया के दौरान राहत मिलती है।

हड्डियां मजबूत बनती है

आंवले में कैल्शियम की मात्रा होती है इसलिए आंवले के जूस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों में दर्द से राहत मिलती है।

त्वचा को पोषण देता है

आंवले का सेवन करने से त्वचा में मुंहासे, दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर से गंदगी निकालने का कार्य करते हैं जिससे त्वचा साफ होती है।

एनीमिया में है असरदार

आंवले में आयरन पाया जाता है जिससे एनीमिया में आराम मिलता है। आयरन रक्त की मात्रा बढ़ाता है। आंवले का सेवन करने से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और खून साफ होता है।

मूत्र मार्ग के संक्रमण से बचाता है

आंवले का नियमित रूप से सेवन करने से मूत्र मार्ग में किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता और इससे पेशाब से संबंधित बीमारियों में राहत मिलती है। आंवले के जूस का सेवन करने से गुर्दे की पथरी में भी आराम मिलता है। यह मूत्राशय की गंदगी साफ़ करता है।

स्वास्थ्य के बारे में और जानें:

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');