भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, आयरन जैसे तत्व होते हैं और गुड़ में आयरन, प्रोटीन,फास्फोरस, कैल्शियम के साथ अन्य कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। भुना हुआ चना और गुड़ खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। बॉडी बनाना है, मसल्स बढ़ाना है या जिम ज्वाइन करने वाले हैं तो यह अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। प्राचीन कल में गरम-गरम भुने हुए चने और गुड़ खाने का बड़ा महत्व था। यह स्वाद और स्वास्थ्य, दोनों नजरिए से लाभदायक होता है। आज हम इस लेख में भुना चना और गुड़ खाने के 10 फायदे बताएँगे।
भुने चने और गुड़ खाने के फायदे | Bhuna Chana Aur Gud Khane Ke Fayde
रोजाना भुना चना के साथ गुड़ का सेवन करने से यह लाजवाब फायदे होते हैं:
कमजोरी में हैं लाभदायक
भुना चना और गुड़ का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है जिससे कमजोरी दूर होती है। भुने चने और गुड़ का सेवन करने से एनीमिया में भी राहत मिलती है। चने में प्रोटीन और गुड़ में आयरन होने के कारण शरीर ऊर्जावान होता है। चने में मौजूद आयरन खून की कमी दूर करता है जिससे एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
ज्यादा उम्र हो जाने के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। भुने चने और गुड़ का सेवन करने से कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है, इसलिए हड्डियों से संबंधित बीमारियों में भुने चने और गुड़ का सेवन करें। इसे कमजोर हो चुकी हड्डियों में ताजगी की एक नई लहर दौड़ने लगती है।
पेट को स्वस्थ रखने में
बहुत से लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है। परिणामस्वरूप कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भुने चने और गुड़ का सेवन करने से पेट से संबंधित कई बीमारियों से राहत मिलती है। 50 ग्राम भुना चना और गुड़ खाने से कब्ज की शिकायत नहीं होती है।
हृदय को स्वस्थ रखता है
भुना चना और गुड़ का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की कमी दूर होती है, जिससे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। गुड़ का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मोटापा कम होता है। यह ह्रदय के स्ट्रेस लेवल को कम करके उसकी आयु बढ़ा देता है।
मसल्स बनाने में
चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और उस प्रोटीन को पचाने में गुड़ मदद करता है। इसलिए इसका सेवन कर मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलवा यह नई मांसपेशियों का निर्माण भी करता है।
दांतों को मजबूत बनाता है
अगर आपके दांत में दर्द है और वे कमजोर हैं, तो गुड़-चने का सेवन करिए। इसमें भारी मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है जिससे आपके दांत मजबूत बनते हैं। दांतों से संबंधित अन्य समस्याओं में भी राहत मिलती है।
Bhuna Chana Aur Gud त्वचा को साफ करने में
त्वचा को साफ रखने में और मुहांसों से बचने के लिए गुड़ और चना का सेवन करें। इसके मदद से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे त्वचा के दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं और त्वचा में निखार आता है।
दिमाग तेज होता है
चने में विटामिन बी-6 मौजूद होता है जिससे दिमाग तेज होता है और याद करने की शक्ति भी बढ़ती है। अगर आप भूलने की बीमारी से पीड़ित है तो भुना हुआ चना और गुड़ का सेवन जरूर करें।
पेशाब संबंधी समस्याओं में
बार-बार पेशाब आने की समस्या भुना चना और गुड़ का सेवन करने से खत्म हो जाती है। मूत्राशय से संबंधित अन्य कई रोगों में भी आराम मिलता है। जो रात में तीन से चार बार पेशाब करने के लिए उठते हैं उन्हें यह अवश्य खाना चाहिए।
भुना चना और गुड़ खाने के फायदे बॉडी बनाने में
अगर आप बॉडी बिल्डिंग करना चाहते हैं तो भुने चने और गुड़ का सेवन अवश्य करें। यह जिम जाने वालों के लिए सबसे बेहतरीन पदार्थ है जो हर तरह से उन्हें फिट रखने में मदद करता है। यह मसल्स बनाता है, हड्डियां मजबूत करता है और कमजोरी में भी लाभदायक है। अगर आप कड़ी कसरत करते हैं या रोजाना घंटो जिम में बिताते हैं तो भुने हुए चने के साथ गुड़ का सेवन करना ना भूलें।
सावधानियां
भुना चना और गुड़ खाने के दौरान यह सावधानियां बरतनी चाहिए:
- भुना हुआ चना और गुड़ का सेवन दिन में केवल एक बार ही करें। अधिक खाने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
- अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो चने के साथ गुड़ का सेवन न करें। डायबिटीज के रोगी को केवल भुना हुआ चना खाना चाहिए।
- एक निश्चित मात्रा में ही इसका सेवन करें। अपने डॉक्टर से पूछें आपको कितना चना और गुड़ खाना चाहिए।
- इसका सेवन करने के बाद कुछ घंटा कोई अन्य पदार्थ न खाएं। इसे पचने में थोड़ा समय लगता है।