बेहतर स्वास्थ्य के लिए आम के 18 फायदे और नुकसान

भारत और दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ भाग में आम बड़े चाव से खाया जाता है। अब यह फल पूरे विश्व में लोकप्रिय है।

आम के सैकड़ों प्रकार होते हैं। यह छोटे-बड़े, खट्टे-मीठे और अलग-अलग रंगों के होते हैं।

फलों का राजा आम स्वाद के अलावा स्वास्थ्य में भी लाजवाब होता है। मैंगो खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

यह आँखों की रोशनी, बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली, पाचन और कुछ कैंसर का खतरा भी कम करता है।

भारत में आम गर्मी के मौसम के अंत में मिलते हैं। यह बरसात की शुरुआत तक में पक जाता है।

आजकल अनूठे किस्म के आम आते हैं जो साल भर खाने को मिल जाते हैं। विविधता के आधार पर आम का वजन 50 से 100 ग्राम तक हो सकता है।

आम क्या है? Mangoes In Hindi

  • आम फलों का राजा है
  • स्वाद- खट्टा या मीठा
  • अंग्रेजी नाम- मैंगो (Mango)
  • वानस्पतिक नाम- मेंगीफेरा इंडिका
  • कुल- एनाकार्डियासीए
  • तथ्य- अल्फांसो, दसेहरी, तोतापुरी, बंगनपल्ली, हिमसागर, मालदा, नीलम, जर्दालू, लंगड़ा, मनकुरद, बादामी, केसर, मुसरद इत्यादि आम की प्रसिद्द प्रजातियाँ हैं।
  • आम की तासीर गर्म होती है। आम का पापड़ (अमावट) भी बनता है।

आम के पोषक तत्व | Mango Nutrition In Hindi

आम में कैलोरी कम होती है लेकिन पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है।

इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है जो आयरन का अवशोषण, इम्युनिटी और शरीर के विकास में सहायता करता है।

एक कटोरे (165 ग्राम) मैंगो से इतना नुट्रीशन मिलता है:

  • कार्ब्स- 24.7 ग्राम
  • कैलोरी- 99
  • मैंगनीज- दैनिक जरूरत का 4.5%
  • डायटरी फाइबर- 2.6 ग्राम
  • कॉपर- 20%
  • मैग्नीशियम- 4%
  • वसा- 0.6 ग्राम
  • प्रोटीन- 1.4 ग्राम
  • फोलेट- 18%
  • पोटेशियम- 6%
  • नियासिन- 7%
  • थायमिन- 4%
  • राइबोफ्लेविन- 5%
  • विटामिन K- 6%
  • विटामिन सी- 67%
  • विटामिन बी6- 11.6%
  • विटामिन E- 9.7%
  • विटामिन ए- 10%
  • विटामिन बी5- 6.5%

विटामिन C पानी में घुलनशील होता है और लौह के अवशोषण में मदद करता है।

लगभग 170 ग्राम पके आम का सेवन करने से विटामिन सी की 70 प्रतिशत दैनिक जरूरत पूरी हो जाती है।

आम में कोलेस्ट्रॉल और कैफीन बिलकुल नहीं पाया जाता है।

आम खाने के फायदे | Aam Khane Ke Fayde In Hindi

आम खाने से यह फायदे होते हैं:

दिल को आरोग्य रखता है

आम पोटैशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत है। यह शरीर के कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को सहायता प्रदान करता है।

आम में मैंगिफेरिन पाया जाता है जो ह्रदय के सूजन को कम करने में मददगार है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव उत्पन्न नहीं होने देता है।

इसके अलावा, यह ट्राइग्लिसराइड्स, ब्लड कोलेस्ट्रॉल और फ्री फैटी एसिड के स्तर को कम कर देता है जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है।

आम कैंसर का खतरा कम करता है

इन कैंसर के जोखिम को आम खाकर कम किया जा सकता है:

  • आम में कैंसर रोधी तत्व बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह शरीर के उन फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ता है, जो कैंसर का संभावित कारण बन सकते हैं।
  • ल्यूकेमिया के खिलाफ असरदार है।
  • आम खाने से फेफड़े, आंत, स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

आम खाने के बेनिफिट मस्तिष्क स्वास्थ्य में

आम एक न्यूरोप्रोटेक्टिव फल है। यह ब्रेन सेल्स को सुरक्षा प्रदान करता है जिससे स्मरण शक्ति में इजाफा होता है।

आम खाने से दिमाग को उन पोषक तत्वों की पूर्ती होती है जो याददाश्त बढ़ाते हैं।

नेत्र स्वास्थ्य में फायदेमंद

आम में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन एंटीओक्सिडेंट पाए जाते हैं। यह नेत्र के लिए एक सन स्क्रीन की तरह कार्य करते हैं।

रेटिना में जमा होकर अतिरिक्त प्रकाश का अवशोषण करते हैं और हानिकारक नीली किरणों के प्रभाव को कम करते हैं।

आम खाने से आँख स्वस्थ रहती है। यह दृष्टि को धुंधला होने से बचाता है।

पाचन स्वास्थ्य में आम के फायदे

आम आपके पाचन तंत्र को स्थिर कर सकता है। एमाइलेज कंपाउंड स्टार्च को तोड़कर ग्लूकोज और माल्टोज में तब्दील कर देता है।

चूंकि, आम में भरपूर मात्रा में पानी, एमिलेज (पाचक एंजाइम) और डायटरी फाइबर होता है, इसलिए यह पुरानी कब्ज और दस्त से छुटकारा दिलाता है।

त्वचा मुलायम बनती है

आम खाने से शरीर में विटामिन C और कोलेजन की आपूर्ति होती है। कोलेजन आपकी त्वचा की संरचना को सुंदर बनाता है, झुर्रियां दूर करता है और मुलायम बनाता है।

बालो के लिए फायदेमंद है मैंगो

आम विटामिन A का अच्छा स्त्रोत है। यह शरीर में सीबम (Sebum) के उत्पादान को प्रेरित करता है। सीबम एक तरल पदार्थ है, जो स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता है और बालों को स्वस्थ रखता है।

शुक्राणु बढ़ाता है

आम खाने से शरीर में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार जो पुरुष आम का अधिक सेवन करते हैं उनमें बच्चा पैदा करने की क्षमता अधिक होती है। यह पुरुष बांझपन को दूर करता है।

मोटापा कम करता है

आम में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं जो फैट सेल्स और फैट जीन को दबाने का कार्य करते हैं। कैलोरी भी कम होती है। इसे खाने के बाद भूख नहीं लगती जिससे वजन कम होता है।

जन्म दोष में आम के फायदे

गर्भवती महिलाएं अगर आम खाती हैं, तो संभावना है कि उनके बच्चे में किसी प्रकार का बर्थ डिफेक्ट उत्पन्न न हो।

आम में फोलेट पाया जाता है जो कोशिका विभाजन और डीएनए के स्वस्थ दोहराव के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाता है

आम खाने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में इजाफा होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त कर, नए रोग होने की संभावना कम कर देता है।

एनीमिया के खिलाफ मैंगो के बेनिफिट

एनीमिया अर्थात शरीर में खून की कमी, आयरन और फोलेट की कमी से होता है।

आम विटामिन सी संपन्न है, जो आयरन को अवशोषित करता है। दूध के साथ आम खाने से खून की कमी दूर होती है।

गुर्दे की पथरी में मैंगो के फायदे

कुछ अध्ययन के अनुसार आम किडनी स्टोन के खतरे को कम कर सकता है। आम में मौजूद विटामिन बी6 ऑक्सलेट के जमाव को तोड़ता है।

थायराइड

आम थायराइड की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है। इसके लिए इसे आधा घंटा ठन्डे पानी में भिगोकर रखें।

लिवर स्वस्थ रखता है

मैंगो लिवर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और लिवर की बीमारियाँ दूर करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

यह बाइल एसिड्स के स्त्राव को बढ़ाता है, जिससे विषाक्त पदार्थ शरीर के बाहर निकल जाते हैं। इस प्रकार लिवर स्वस्थ रहता है।

लू लगने पर

गर्मी से बचाव करता है। गर्मी के मौसम में घर के बाहर निकलने से पहले एक गिलास आम का रस पिएँ। ऐसा करने से लू नहीं लगती है।

अर्श में फायदेमंद

सुबह-शाम मैंगो जूस का सेवन करें, खूनी बवासीर (अर्श) से छुटकारा मिलेगा।

सेक्स क्षमता बढ़ाता है

आम में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई आपको बिस्तर पर ज्यादा देर टिकने में मदद कर सकते हैं। यह कामोच्छा को प्रोत्साहित कर पौरुष बढ़ाता है।

आम खाने के नुकसान | Mango Khane Ke Nuksan

ज्यादा आम खाने के यह नुकसान हो सकते हैं:

  • आम में उरुशीओल (Urushiol) पाया जाता है, जिसे अधिक मात्रा में खा लेने से त्वचा में जलन, खुजली और एलर्जी हो सकती है।
  • गठिया से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बिना आम नहीं खाना चाहिए।
  • बहुत अधिक मैंगो खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है।
  • कच्चा आम खाने पर पेट दर्द और पेट में गैस बन सकती है।
  • कच्चा आम खाने के बाद दूध पीते हैं तो त्वचा संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।
  • गर्भवती महिला अगर डायबिटीज से पीड़ित है तो उसे मैंगो का कम सेवन करना चाहिए।

स्वास्थ्य के बारे में और जानें:

Scroll to Top
echo do_shortcode('[random_link_widget]');